{"_id":"595fd9a04f1c1b35198b46e7","slug":"victory-burned-in-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतकाम की आग में जल गया विजय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंतकाम की आग में जल गया विजय
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। तीन माह पूर्व हुए प्रेम विवाह को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हत्या तक पहुंच गया। विजय और उसके भाई अजय का सिर्फ इतना दोष था कि
प्रेम विवाह करने वाले ताऊ के बेटे का साथ दिया था। इस पर युवती के परिवार के लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे।
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक दरअसल, तीन महीना पूर्व खेड़ीकरमू निवासी युवक अपने रिश्तेदार की लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते ले गया था। उसके खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
पुलिस ने युवती को बरामद कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी कराए थे, जिसमें उसने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई थी। इस घटनाक्रम में अजय और विजय के अपने ताऊ के बेटे का सहयोग करने की बात लड़की पक्ष को मालूम चली थी। इसके चलते ही लड़की पक्ष के लोग अजय और विजय से रंजिश रखने लगे थे।
शुक्रवार को जब वारदात हुई तो पुलिस ने हत्या की असल वजह तलाशने के लिए हिरासत में लिए गए विकास और आशू से भी पूछताछ की तो इसका खुलासा हो गया। विजय की हत्या होने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।