फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vegetable seller abducted in broad daylight

दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता का अपहरण

Thu, 25 Feb 2016 12:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 25 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller abducted in broad daylight
शामली। माजरा रोड पर नवीन मंडी के पास दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता का अपहरण हो गया। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और बदमाशों की तलाश शुरू हुई। इसी बीच बुलेरो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को थानाभवन क्षेत्र में छोड़ दिया, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन


गांव बुटराडी निवासी धर्मेंद्र (30) सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह सब्जी लेने माजरा रोड स्थित नवीन मंडी जा रहा था। मंडी के  गेट के पास से ही सफेद रंग की बुलेरो सवार पांच बदमाशों ने धर्मेंद्र को जबरन गाड़ी में डाला और फरार हो गए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े अपहरण की सूचना पर शामली कोतवाली तथा आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों से घटना की जानकारी ली तथा बदमाशों को तलाश के लिए चेकिंग कराई। इसी दौरान धर्मेंद्र के परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 करीब तीन घंटे बाद धर्मेंद्र खुद ही शामली कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि बुलेरो सवार बदमाशों ने उसे थानाभवन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया। बदमाश कह रहे थे कि किसी और को उठाना था, गलती से दूसरा पकड़ लिया। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने धर्मेंद्र से काफी देर बातचीत की, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed