फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unfinished construction of four-lane Meerut-Karna

मेरठ-करनाल फोरलेन का निर्माण अधूरा

Fri, 29 Jan 2016 12:58 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 29 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
शामली। मेरठ- करनाल फोरलेन का निर्माण कार्य दो माह में पूरा होना आसान नहीं है, अभी तक शामली से टिटौली तक पांच किमी तक का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


मेरठ- करनाल फोरलेन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। मुजफ्फरनगर जिले की नगवा गांव की सीमा से लेकर शामली सिटी व टिटौली से लेकर बिड़ौली यमुना पुल तक फोरलेन का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। ग्राम टिटौली से लेकर शामली बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक तक पांच किमी परिधि में फोरलेन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
 एक माह पूर्व टिटौली तक पेड़ों के कटान की अनुमति मिली थी। वन विभाग अभी तक  टिटौली से लेकर शामली सिटी तक एक साइड के पेड़ों के कटान का कार्य भी पूरा नहीं कर पाया है। टिटौली से लेकर शामली शहर के बीच वनसाइड पेड़ों के कटान का कार्य पूर्वी यमुना नहर तक पूरा हो पाया है। पूर्वी यमुना नहर से लेकर विजयचौक तक पेड़ों के कटान का कार्य अधर में है। उसके बाद सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर साइडों में अवैध कब्जा हटाने और भूमि को समतल करना और सड़क, डिवाइडर निर्माण में समय लगना है। लोक निर्माण विभाग को फोरलेन का कार्य समाप्त करने के लिए 31 मार्च का समय दिया गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीआर शर्मा, वीके जैन  का कहना है कि पेड़ों के कटान के बाद  टिटौली से लेकर शामली शहर के विजय चौक तक मेरठ करनाल फोरलेन कार्य पहले  पूरा कराया जाएगा। 31 मार्च तक फोरलेन का समूचा निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। मेरठ-करनाल फोरलेन  शामली शहर के अंदर से होकर जाएगा। फोरलेन की जद में कम से डेढ़ सौ से ज्यादा दुकानदार, औद्योगिक इकाई, भवन सिनेमा, रोडवेज बस अड्डा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से गुजरने वाले फोरलेन के मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। ऊन तहसील के शिलान्यास समारोह के मौके पर  लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से फोरलेन के मुद्दे पर व्यापारी पहले ही मुलाकात कर चुके हैं। डीएम का कहना है कि फोरलेन का निर्माण लोक निर्माण विभाग अपनी भूमि में कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed