फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two parties dispute firing on Goshala road

गोशाला रोड पर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का आरोप

Sun, 03 Sep 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 03 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two parties dispute firing on Goshala road
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के गोशाला रोड पर शनिवार रात दो युवकों की दूसरे समुदाय के युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। समय रहते पुलिस ने स्थिति संभाली। देर रात तक पुलिस मौजूद रही।  
विज्ञापन


मोहल्ला गौशाला रोड निवासी सन्नी और पप्पी की इसी इलाके में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवकों से शनिवार रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गलीगलौज के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ में से एक पक्ष के युवक ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को घरों में भेज दिया। घटना को लेकर तनाव व्याप्त हो गया, जिस कारण देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा का कहना है कि युवकों में किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed