फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two inspector and six constables suspended

दो दरोगा और छह सिपाही निलंबित

Sat, 07 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 07 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
शामली। एक सप्ताह पूर्व ट्रेन में डाक्टर की गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के मामले एसपी मुरादाबाद का कार्य देख रहे एसपी आगरा जीके खन्ना ने ट्रेन में एस्कार्ट में शामिल दो दरोगा, छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


31 अक्तूबर की रात्रि देहरादून के हरबर्टपुर निवासी डाक्टर नारायण सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। बड़ौत में डाक्टर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जीआरपी ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में डाक्टर की मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में बदमाशों की गोली मारकर हत्या करने व मोबाइल बैग लूट की घटना से जीआरपी में हड़कंप मच गया था। डीआईजी लखनऊ दलवीर सिंह यादव के निर्देश पर एसपी जीआरपी जीके खन्ना ने ट्रेन एस्कार्ट की जांच के बाद लापरवाही मानते हुए लोनी चौकी के दरोगा धर्मसिंह व शामली रेलवे प्लेट फार्म पर ड्यूटी कर रहे देवेंद्र गिरि व एस्कार्ट में शामिल छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी गाजियाबाद के सीओ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में डाक्टर की गोली मारकर हत्या व लूट के मामले में बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed