{"_id":"46a2d6b1473a71824a58d897070b2219","slug":"two-homes-of-millions-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में लाखों की चोरी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन के गांव फूंसगढ़ में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर लाखों का माल चोरी कर लिया। चोरों ने मकानों से नगदी और हजारों के जेवर चोरी कर लिए। सुबह होने पर खाली बक्से खेतों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
गांव फूंसगढ़ में शनिवार रात चोरों ने कई मकानों पर धावा बोल दिया। दीवार कूदकर चोर भंवर सिंह पुत्र भुल्लन के घर में जा घुसे। चोरों ने उसके घर में अलमारी में रखी 80 हजार की नगदी, छह तौले सोना, एक किलो चांदी व बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद चोर पड़ोस के ही चमन पुत्र सोहडल के मकान में जा घुसे। चोरों ने वहां से 40 हजार नगदी चोरी कर ली।
चमन का कहना था कि उसने मकान बनवाने के लिए रुपये रखे हुए थे। इसके अलावा चोर घरों से कपड़े व बर्तन भी समेट ले गए। घटना का पता रविवार सुबह हुआ। उसी समय किसी ने बताया कि गांव के ही रामधन शर्मा के खेत में खाली बक्से पड़े हुए हैं। पीड़ित वहां पहुंचे और अपने बक्सों की पहचान की। बाद में पीड़ितों ने मामले की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों का कहना था कि रात में गाड़ी की आवाज सुनी थी। आशंका जताई जा रही है कि चोर उसी गाड़ी में आए होंगे। थानाभवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है, पुलिस मौके पर भेजी दी गई। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।