फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trying to kill a young man

युवक की हत्या की कोशिश

Mon, 22 May 2017 12:29 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trying to kill a young man
- फोटो : demo pic
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के कुड़ाना रोड निवासी युवक को तीन युवकों ने कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया। फिलहाल युवक गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती है। घायल की पत्नी की ओर से तीन के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


अंजू देवी पत्नी प्रदीप कुमार गांव सिसौली, व हाल निवासी सूरजमल विहार कॉलोनी कुड़ाना रोड शामली ने थाना आदर्श मंडी में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति प्रदीप एक स्कूल में गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि 17 मई को शाम को गांव लिलौन निवासी विनीत अपने साथी सन्नी व अमित निवासी कुड़ाना के साथ मकान पर आए और प्रदीप को कुड़ाना अड्डे तक चलने के लिए कहा। प्रदीप तथा अंजू ने मना भी किया, लेकिन तीनों युवक उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि आधे घंटे बाद एक युवक ने अंजू को बताया कि प्रदीप को चोट लग गई और वह कुड़ाना रोड पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू मौके पर पहुंची तो पता चला घायल को सरकारी अस्पताल में ले गए है, जहां पर प्रदीप ने बताया कि विनीत ,सन्नी और अमित तीनों ने मिलकर प्रदीप के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उसको मारने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed