{"_id":"582a025f4f1c1b56368fe33d","slug":"tro-li-attack-spoke-on-removal-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राॅली हटाने के विवाद पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राॅली हटाने के विवाद पर बोला हमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। शुगर मिल में गेट पर कांटे पर गन्ना तुलवाने के बाद खाली ट्राली का वजन करा रहे भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के पुत्र पर ठेके पर काम करने वाले दो कर्मचारियों ने हमला कर दिया। हमले में जिलाध्यक्ष व उसके पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
सोमवार की देर सांय भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष आस मोहम्मद का पुत्र अल्तमस व शाहरुख मिल गेट पर गन्ना तुलवाने के लिए गए थे। गन्ना तुलवाने के बाद वापस खाली ट्राली का वजन करा रहे थे तो उसी समय मिल में ठेके पर वैल्डिंग का कार्य करने वाले दो युवकों से ट्राली हटाने को लेकर उनका विवाद हो गया।
आरोप है कि दोनों लोगों ने फोन करके गांव कई लोग बुलवा लिए और अलतमस व शाहरुख की जमकर धुनाई कर दी। झगड़े की सूचना पर गांव अल्तमस के पिता आस मोहम्मद व कुछ अन्य लोग पहुंच गए। आस मोहम्मद का आरोप है कि उन्होंने समझाया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें अल्तमस, शाहरुख, आस मोहम्मद, आमीर, मिन्टू, आसक अली निवासीगण भैसानी इस्लामपुर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां शाहरुख को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देर शाम तक थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी थी। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य जाहिद राव सहित भैसानी इस्लामपुर से सैकड़ों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमा थे। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।