{"_id":"450853088023dccfc47dce3e03559c49","slug":"train-passengers-assaulted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में यात्रियों से मारपीट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर यात्रियों के साथ लूटपाट व मारपीट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ जमकर मारपीट हुई। एलम पहुंचने पर हमलावर उतरकर भाग निकले। यात्रियों ने शोर मचाया, लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। मामले में छात्र ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल गफ्फार बागपत के हर्रा स्थित मदरसे में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह शामली के लिए पैसेंजर ट्रेन से वापस आ रहा था। जब ट्रेन करीब साढ़े 12 बजे बड़ौत स्टेशन पर पहुंची, तो उसमें करीब 50-60 छात्र चढ़े। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह धक्का-मुक्की करने लगे, इस दौरान यात्रियों ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।
बाद में जब ट्रेन एलम पहुंची, तो आरोपी छात्र उतरकर फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन पर उतरकर शोर भी मचाया, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा, जिसे लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। बाद में अब्दुल कादिर ने जीआरपी थाने में घटना की तहरीर दी। जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने बताया कि ट्रेन में मारपीट करने की तहरीर मिली है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।