फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three vehicle thieves cede its

तीन वाहन चोर दबोचे

Sat, 19 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 19 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three vehicle thieves cede its
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनसे अन्य चोरों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल पुलिस बल के साथ कस्बा कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक आए।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो युवकों ने बाइक की गति तेज कर दी। पीछा करके पुलिस ने गांव अट्टा के पास बाइक पकड़ ली। गिरफ्तार आरोपी साजिद,  मुनव्वर  और राजीव कांधला के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि एक माह पूर्व यह बाइक कांधला के किवाना रोड से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक के संबंध में एक माह पूर्व सोनू निवासी जसाला ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है ‌िक इन वाहन चोरों के माध्यम से अन्य चोरों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी  

कांधला। लोहिया आवास बनवाने के नाम पर आशा कर्मचारी ने कई महिलाओं से लाखों रुपये ठग लिए । मकान न बनने पर पीड़ितों ने प्रदर्शन करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव कांधला देहात निवासी आशा कर्मचारी कई महीनों से विधवा महिला को पेंशन दिलाने और लोहिया आवास बनवाने के नाम पर झांसा देकर ठग रही है।


आशा ने विधवा रुकसाना, नसीरन, शाहिरा, इसाना, गुलशाना, जमशीदा, हसीना, हारुननिशा सहित अन्य कई महिलाओं ने 20-20 हजार रुपये व एक-एक साइकिल दिलवाने के लिये 500-500 रुपये हड़प लिए। पीड़ित सभी महिलाएं पिछले कई दिनों से अपने मकान बनवाने के लिये आशा पर दबाव बना रही थीं। शनिवार को पीड़ित महिलाओं ने आशा कर्मचारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपने मकान बनवाने की मांग की। आरोप है कि अपने रुपये मांगने पर महिलाओं को झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि उक्त महिला अपने आप को एक दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री  की प्रतिनिधि बताकर लोगों को डरा रही है। पीड़ित महिलाओं ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed