फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   three criminals arrested

तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 30 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
three criminals arrested
शामली में पकड़े गए आरोपियों को पेश करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा तथा दो छुरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार को एसओ झिंझाना बीपी सिंह क्षेत्र में गश्त  पर थे। पुलिस टीम ने गांव टपराना ईदगाह के पास तीन बाइक पर आ रहे संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। इस पर उनमें से एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेरकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीनों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर डबल बैरल मय एक खोखा, एक कारतूस और दो छुरी बरामद बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में हरियाणा के करनाल के मुनक थाना घरोड़ा निवासी बिटटू पुत्र नफे सिंह, करनाल क्षेत्र के थाना सदर विकास कॉलोनी निवासी ऋषि पुत्र जयनारायण और पंकज पुत्र शेर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जानसठ के गांव भलेड़ी निवासी दीपक पुत्र धर्मवीर सिंह पर पुलिस टीम पर हमला करने तथा अवैध शराब बेचने सहित कई अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गांव गढ़ी निवासी सतीश पुत्र रामसिंह के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed