{"_id":"58c984d34f1c1bdb7c32a1f8","slug":"thousands-of-mobile-theft-by-closing-the-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगाकर हजारों के मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में सेंध लगाकर हजारों के मोबाइल चोरी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
शामली/चौसाना । पुलिस चौकी से चंद कदम दूर एक टेलीकॉम की दुकान में सेंध लगाकर बदमाशों ने हजारों के मोबाइल को चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह लगा। जिसके बाद व्यापारियों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
चौसाना के गंगोह बस स्टैंड पर स्थित रवि टेलीकॉम की दुकान पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर मैन रोड पर स्थित है। मंगलवार रात बदमाशों ने किसी समय दुकान में पीछे से नकब लगाकर दर्जनों मोबाइल सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया।
सुबह जब व्यापारी दुकान पर पहुंचा तो दुकान में टूट फूट देखकर उसके होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर आसपास के दुकानदार आ गए और व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित व्यापारी रवि ने बताया कि मोबाइलों की कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इससे पूर्व भी उक्त दुकान में चार-पांच बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ। दुकान में चोरी से रोष व्याप्त व्यापारी एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।