{"_id":"400e236c7172d50cfb9bc13dfe040da3","slug":"those-who-are-firing-license-revoked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग करने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्त
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हर्ष फायरिंग करने वाले लाइसेंसी शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। डीएम ने मामले में जांच बैठाते हुए कहा कि हर्ष फायरिंग करने वाले ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जाए, जो लाइसेंसी असलहे लेकर पहुंचे और फायरिंग की।
जिलाधिकारी ओपी वर्मा ने बताया कि इस बारे में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। कैराना ब्लाक कार्यालय के बाहर हर्ष फायरिंग की गई, उसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अवैध शस्त्रों से फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों की सूचना मांग ली है।
जैसे ही सूचना प्राप्त हो जाती है, तो फायरिंग करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले को लेकर कैराना एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही पर डीएम का कहना है कि वह जांच करा रहे हैं कि किस स्तर पर लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को कैराना में हर्ष फायरिंग के दौरान कुछ लोग जहां अवैध असलहों (तमंचों) से फायरिंग कर रहे थे, तो कुछ लाइसेंसी हथियारों से भी फायरिंग करते नजर आए थे। काफी देर तक हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसमें गोली लगने की वजह से एक बालक की जान भी चली गई थी।
तीन युवक पकड़े गए
एसपी विजय भूषण के मुताबिक तीन लोगों को तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले चर्चा रही कि भीड़ के बीच हर्ष फायरिंग करने वालों में से भी कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया था।