{"_id":"5afdbf3c4f1c1beb408b6096","slug":"third-degree-given-to-youth-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाभवन थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 17 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
शामली कोतवाली मंे एसपी से शिकायत करतीं पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में कार चोरी के मामलेे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने यातनाएं दी। पीड़ित युवक का आरोप है कि थानाभवन पुलिस ने उसे थर्ड डिग्री तक दी। पीड़ित का आरोप है कि उसको बेरहमी से पीटा गया। उसे करंट के अलावा पेट्रोल का इंजेक्शन भी लगाया गया। पीड़ित युवक और उसकी पत्नी ने शामली पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि पिटाई का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
मूलरूप से सहारनपुर शहर स्थित राजपूत कॉलोनी निवासी फिरोज खान ने पत्नी आरजू के साथ बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा से मुलाकात की। पीड़ित फिरोज ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ काफी समय से देहरादून में रहता है। आरजू ने बताया कि 10 दिन पूर्व थानाभवन थाना पुलिस देहरादून स्थित उनके मकान पर पहुंची और कहा कि फिरोज पर कार चोरी का आरोप है, उसे थाने भेज देना। इस पर 12 मई को वह अपने पति को लेकर जलालाबाद चौकी पहुंची और वहां मौजूद एसआई से मिली। इसके बाद फिरोज को थानाभवन थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थानाभवन पुलिस ने फिरोज को पीटा और कार चोरी की घटना कबूलने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर उसके पति को करंट और पेट्रोल से भरा इंजेक्शन भी लगाया गया। इससे फिरोज की हालत बिगड़ गई। बताया कि एक दिन पूर्व ही थानाभवन पुलिस ने फिरोज को आनन-फानन में परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच एएसपी श्लोक कुमार को सौंप दी है।
उधर, थानाभवन थानाप्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि फिरोज का नाम एक संदिग्ध द्वारा बताया गया था, लेकिन वह अब तक न तो थाने आया और नहीं उससे पूछताछ की गई है। हिरासत में लेकर पिटाई करने का आरोप निराधार है, क्योंकि अब तक हमने फिरोज को देखा तक नहीं है।
विज्ञापन
एक महीना पूर्व चोरी हुई थी कार
25 मार्च को विद्युत निगम के अवर अभियंता आलोक की जलालाबाद नगर पंचायत के पास से कार चोरी हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। थाना प्रभारी के मुताबिक उसने ही पुलिस को फिरोज का नाम बताया था। इसी के चलते थानाभवन थाना पुलिस ने फिरोज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में एएसपी श्लोक कुमार को जांच कराने के लिए कहा गया है। गुणदोष के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। - देवरंजन वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन