{"_id":"5952ab094f1c1b91278b4999","slug":"thieves-opened-the-house-of-the-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पुजारी का मकान खंगाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पुजारी का मकान खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रेलपार बाईपास स्थित मंदिर परिसर में पुजारी के मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता मंगलवार सुबह लगा।
मोहल्ला रेलपार बाईपास पर दुर्गा हनुमान मंदिर में पंडित धनप्रकाश शर्मा पुजारी है। मंदिर परिसर में बने मकान में वह पत्नी सरोज, बेटे आशू और बेटी अंजलि के साथ रहते हैं। सोमवार रात वह परिवार सहित मकान के बाहर सोए थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे जागे तो कमरे का ताला टूटा मिला।
चोरों ने तीन लाख रुपये के अलावा करीब चार लाख रुपये कीमत के 12 तोले सोना और चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाद में मुजफ्फरनगर से फोरेंसिक एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वायड बुलाकर भी छानबीन कराई गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
मामले में पुजारी धनप्रकाश ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। डॉग स्कवायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली गई, घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।