फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   theft

ताले तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

Wed, 09 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 09 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
theft
शामली। शादी समारोह में गए परिवार के पीछे चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख का माल उड़ा लिया। आरोप है पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मोहल्ला रेलपार निवासी बालेंद्र पुत्र जयपाल परिवार समेत कनियान में भतीजी की शादी में गए हुए थे। मंगलवार की सुबह उन्हें पड़ोसियों ने कॉल कर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में बालेंद्र अपने परिजनों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे और घर में अलमारी से दो जोड़ी झुमकी, कुंडल और अन्य जेवरात समेत इंवर्टर बैट्री चोरी कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने घर में रखी करीब 55 हजार की नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित आदर्श मंडी थाने में तहरीर देने पहुंचे, तो आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और डेढ़ घंटा बाद आने के लिए कहा। जब वह दूसरी बार पहुंचे, तो भी उनकी तहरीर नहीं ली और व्यस्त होने का हवाला देकर वहां से चलता कर दिया। आदर्श मंडी एसओ राज बहादुर सिंह ने कहा चोरी की सूचना मिली है, तहरीर देने नहीं आया। यदि तहरीर आई, तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed