{"_id":"582a03154f1c1b57368fe413","slug":"the-two-sides-clash-in-kheda-kurtan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा कुरतान में दो पक्षों में टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ा कुरतान में दो पक्षों में टकराव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। शिव मंदिर की जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों में टकराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, अभी तक इस मामले में दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव खेड़ा कुरतान में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। ग्रामीणों ने मंदिर में मेला लगने के लिए कई बीघा भूमि दान में दे रखी है। आरोप है कि मंदिर की इस भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को आरोपी पक्ष ने इस भूमि की ओर अपना दरवाजा लगाकर कुछ भूमि को अपनी ओर मिलाने का प्रयास किया।
मंदिर के पुजारी ने गांव के गण्यमान्य लोगों को इकट्ठा कर लिया। कुछ देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और झगड़ा होने लगा।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से हटा दिया। गांव के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाकर उनसे बात की गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी सहमति जताते हुए भूमि को यथा स्थिति में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
उधर, इस मामले के बारे में थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर आने पर जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से गश्त कराई जा रही है। किसी भी स्थिति में माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा।