{"_id":"587289eb4f1c1b1729ba854d","slug":"the-teenager-wanted-to-marry-older-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की अधेड़ से शादी करना चाहता था भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की अधेड़ से शादी करना चाहता था भाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पंद्रह वर्षीय किशोरी ने अधेड़ से शादी से इंकार किया तो उसका ममेरा भाई उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। जीआरपी को किशोरी मिली तो उसने पूछताछ की गई। इसके बाद उसे चाइल्ड लाइन संस्था को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
रविवार की दोपहर जीआरपी को रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी घूमती हुई दिखाई दी। जीआरपी पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम रंजना पुत्री ब्रज निवासी मुखलिसपुर जिला आजमगढ़ बताया। किशोरी के अनुसार उसका ममेरा भाई उसके घर से कैराना में शादी कराने के लिए ले आया और वहां पर उसकी एक अधेड़ से शादी कराने का प्रयास किया।
किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसका भाई उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। जीआरपी ने पूछताछ के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी। उधर, जीआरपी ने किशोरी के संबंध में चाइल्ड लाइन को भी जानकारी दी। रविवार को चाइल्ड लाइन सहारनपुर से अमित, शहनाज शामली पहुंचे और किशोरी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
अमित के अनुसार किशोरी ने मेडिकल कराने से मना कर दिया है। उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। यदि परिजन कार्रवाई कराएंगे तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कराई जाएगी।