{"_id":"57fbec564f1c1b695228f17f","slug":"the-teenager-abducted-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली क्षेत्र में घर से गई किशोरी का अपहरण, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली क्षेत्र में घर से गई किशोरी का अपहरण, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक किशोरी शनिवार को गांव में किसी काम से गई हुई थी। बताया जाता है कि उसी दौरान जड़ौदा के एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसका अपहरण कर ले गया। देर शाम तक किशोरी घर पर नहीं आई तो परिजनों ने किशोरी की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अपहृता के पिता की ओर से कोतवाली प्रभारी को मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।