{"_id":"65c3e96aaed61969b59a6ffeaead01ff","slug":"the-rape-drug-sungakr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला । क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप किया गया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष दबंग हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी के चलते उन्हें गांव से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार दोपहर अपनी मां के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गयी थी। किशोरी की मां के अनुसार उसकी बेटी खेत से अकेले ही घर लौट रही थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उसको तलाश किया गया। तब जाकर उसकी बेटी गांव के बाहर खेत में बेहोश पड़ी मिली। इसके बाद गांव के ही चिकित्सक से उसका उपचार कराया।
होश आने पर उसने आपबीती सुनाई और कहा कि गांव के ही तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि जब आरोपी युवकों के घर पर इसकी शिकायत की, तो उनके साथ मारपीट पर उतर आए। मामले में सीओ कैराना एनपी सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
यदि पीड़िता तहरीर देती है, तो गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।