फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The murder of the elderly in the farm, reports

खेत में गए वृद्ध की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 09 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
The murder of the elderly in the farm, reports
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाबरी। खेत में एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। वृद्ध के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई कि डंडा मारकर वृद्ध की हत्या की गई है। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कैड़ी निवासी ओमप्रकाश धीमान (74) शुक्रवार रात खेत पर गया हुआ था। शनिवार सुबह उसका शव गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर कैड़ी-हींड मार्ग पर सतपाल सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सीओ थानाभवन एसके त्यागी और थानाध्यक्ष बाबरी समय सिंह मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के पुत्र विनय से पुलिस ने पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले के बारे में थानाध्यक्ष बाबरी समय सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वृद्ध के गले पर निशान तथा सिर पर चोट से पुलिस का मानना है किसी ने वृद्ध की डंडा मारकर या फिर गला घोटकर हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed