{"_id":"5a1d9f754f1c1b59678bec41","slug":"the-driver-beaten-on-not-just-stopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस नहीं रोकने पर चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस नहीं रोकने पर चालक को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन से बस में सवार हुए पांच युवकों के कहने पर रोडवेज बस चालक ने बस नहीं रोकी, तो आरोपियों ने उसे पीट दिया। सूचना पर पहुंचे अन्य रोडवेज कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। संदीप बड़ौत डिपो की बस पर ड्राइवर है।
मंगलवार को वह सहारनपुर से बस लेकर शामली आ रहा था। इसी दौरान थानाभवन से पांच युवक शामली के लिए बस में सवार हुए। जब बस शामली में पहुंची पांचों युवकों ने बस को गुरुद्वारा तिराहे पर रुकवाने का प्रयाया किया, लेकिन संदीप किसी कारण से बीच सड़क बस नहीं रोक पाया, जिसके बाद आरोपियों की उससे कहासुनी शुरू हो गई।
जब बस बाईपास पर एक नर्सिंगहोम के पास पहुंची, तो आरोपियों ने बस को रुकवा लिया और चालक की पिटाई कर दी। चालक का आरोप है कि युवकों को गुरुद्वारे पर उतरना था, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस बात का पता जब अन्य रोडवेज बस के कर्मियों को चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में ड्राइवर की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।