{"_id":"3449a606b8a78b36ef2160e2aedaf66f","slug":"the-contest-prize-was-arrested-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चुनाव लड़ाने आया इनामी दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को चुनाव लड़ाने आया इनामी दबोचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। ऊन ब्लॉक के गांव खानपुर में पत्नी को चुनाव लड़ाने पहुंचा पांच हजार का इनामी पपलू पुलिस ने दबोच लिया। इसको लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया।
खानपुर में बरखा देवी प्रधानी का चुनाव लड़ रही है।
पुलिस का दावा है कि बरखा का पति पपलू लूट के मामले में काफी दिन से फरार चल रहा है। उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। साथ ही चेन्नई पुलिस को भी लूट के मामले में उसकी तलाश थी। बुधवार को जानकारी मिली कि वह अपनी पत्नी के चुनाव के लिए गांव में आया हुआ है।
झिंझाना थाना पुलिस ने पपलू को गांव से गिरफ्तार कर लिया। सूचना प्रत्याशी के समर्थकों को मिली, तो उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव कर दिया। जब पुलिस ने विरोध किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बाद में अन्य पुलिस फोर्स पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। उधर, प्रत्याशी बरखा और उसके समर्थकों ने आरोप लगाया कि थाने के दो सिपाही पपलू से दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर ही पपलू को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही सीडीओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने मामला शांत कराया। सीडीओ वीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए प्रत्याशी पति पपलू पांच हजार का इनामी है। उसको पुलिस तलाश कर रही थी। जब वह वोट डालने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।