{"_id":"57f011b94f1c1b565f573e74","slug":"the-arrested-accused-of-robbing-pistol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा अौर दो कारतूस बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा अौर दो कारतूस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 02 Oct 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला)। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
करीब एक पखवाड़ा पूर्व कस्बा कांधला में पूर्वी यमुना नहर पटरी भारसी मोड़ के समीप चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए दिल्ली निवासी अवनीश से बाइक और नकदी लूट ली थी। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद कार्रवाई करते हुए गौरव निवासी तुगाना को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गौरव ने अपने फरार साथियो के नाम राणू, सचिन, नितिन निवासी तुगाना बताया था। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी नितिन ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। वहीं, शुक्रवार देर रात सूचना पर कांधला में राज पलैस सिनेमा के पास से आरोपी राणू को गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि क्षेत्र में लूट की कई वारदात उसने अपने साथियों के साथ में मिलकर अंजाम दी हैं। लूट में शामिल इनका एक साथी सचिन फरार चल रहा है।