फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Terrorizing women and looting

महिला को आतंकित कर लूटपाट की

Wed, 28 Jun 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 28 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Terrorizing women and looting
chori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। हथियारबंद बदमाशों ने थानाभवन के मोहल्ला मुजावरान में एक मकान में घुसकर कहर बरपाया। बच्चे को गन प्वाइंट पर लिया और उसकी मां को बंधक बना लिया। इसके बाद मकान से 80 हजार रुपये नकदी  और सोने चांदी के जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए। सुबह परिजनों ने महिला को बंधन मुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ करने के बाद पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है।       
विज्ञापन


थानाभवन के मोहल्ला मुजावरान निवासी रामेश्वर शर्मा पुत्र ब्रहमानंद शर्मा के दो पुत्र एक ही मकान में रहते हैं। सोमवार की रात लगभग दो बजे एक भाई कृष्ण शर्मा की पत्नी पिंकी बाथरूम में गई।
विज्ञापन


इसी बीच दीवार फांदकर तीन बदमाश मकान में घुस गए। महिला कमरे में जा रही थी, तो पहले से कमरे में मौजूद नकाबपोश तीनों बदमाशों ने महिला को तमंचों से आतंकित कर अलमारियों के ताले खोलने को कहा। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सात वर्षीय के बेटे शिवांग को गन प्वाइंट पर ले लिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने दो कमरों से जेवरात और नकदी सामान निकालकर देने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बच्चें की जान बचाने के लिए परिवार में स्थित अलग अलग कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों में रखे जेवरात और नकदी बदमाशों को सौंप दिया। इसके बाद बदमाश महिला को लेकर दूसरे कमरे में सो रहे देवर अंकित के कमरे में पहुंचे। जहां अंकित की बदमाशों ने उसके कमरे में रखी अलमारी को खुलवाकर तलाशी ली।

परंतु वहां कुछ नहीं मिला। पिंकी व उसके बच्चें को अपने साथ लेकर मुख्य दरवाजे पर पहुंचकर    बदमाशों ने मकान का दरवाजा खुलवाया। फिर महिला और उसके बच्चे को कमरे में ले गए तथा चुनरी से महिला को बांधकर मुख्य दरवाजे से फरार हो गए। 

बदमाशों के जाने के बाद बच्चे शिवांग ने अपने चाचा अंकित को जगाया। जिसके बाद परिजनों ने शिवांग की मां पिंकी को बंधन मुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी। पिंकी ने बताया कि बदमाशों में दो के    पास तमंचे और एक के पास छुरा था।

रामेश्वर शर्मा ने बताया कि चार दिन पूर्व ही उन्होंने एक भैंस बेची थी, जिसके पैसों सहित अलमारियों में रखे लगभग 80 हजार रुपये, दो सेट सोने, दो चेन, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी अंगूठी, दो जोड़ी कंगन लूट लिए।  मकान में लूटपाट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।


सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी ने भी मौके पर पहुुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिल     गई है पुलिस जांच कर रही है। पूछताछ में मामला संदिग्ध लग रहा है। उधर, पीडित रामेश्वर शर्मा ने बताया कि उसके दो लड़के हैं    दोनो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed