{"_id":"594031a1866419805d8b484d","slug":"tactics-to-tear-off-water-attack-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लेने गई किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी लेने गई किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर हमला
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा में छेड़छाड़ के विरोध में आरोपियों ने किशोरी के घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़िता ने कैराना थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़िता ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा में रविवार की दोपहर एक किशोरी सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी वहां से चला गया।
किशोरी उसके बाद अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसी दौरान आरोपी युवक पांच अन्य युवकों के साथ किशोरी के घर में घुस आया और पीड़िता के साथ गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता की मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने मां-बेटी के ऊपर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने कैराना कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुुधवार को पीड़िता एसपी ऑफिस पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी जगदीश शर्मा ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।