फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student caught blown kidnapping case

छात्रा के अपहरण मामले ने पकड़ा तूल

Tue, 22 Dec 2015 12:26 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 22 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Student caught blown kidnapping case
कांधला। कस्बे की छात्रा के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा की महामंत्री ने पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर तरह से मदद का आश्वासन दिया और कहा कि सपा सरकार के राज में प्रदेश में खराब माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ले से 29 नवंबर को सैनी समाज की छात्रा को उनके घर में किराए पर रहने वाला दूसरे समुदाय का व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के बजाय फरियादियों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर डाली।
विज्ञापन


 सोमवार को जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूनम राणा पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से हुई वार्ता में कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन एक बार फिर जिले में 2013 जैसे हालत बनाना चाहता है। यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाती है, तो लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को कांधला में होने वाली महापंचायत में भाजपा हिस्सा लेने के साथ-साथ महापंचायत के निर्णय के बाद आरपार की लड़ाई लडे़गी।

 वहीं महिला मोर्चा की महामंत्री पूनम राणा ने कहा कि जिला प्रशासन यदि वास्तव में सहिष्णु है तो लोगों पर किए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। यदि प्रशासन अपनी मनमर्जी करने पर उतारू रहा तो जनपद का महिला वर्ग प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगा।

आईजी से मिले
कांधला। अपहृत छात्रा के मामले में सोमवार को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग पीड़ित परिवार के साथ आईजी मेरठ से मिले। घनश्याम दास गर्ग ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए कांधला पुलिस के तानाशाही रवैये की शिकायत की। इस मुकदमे को समाप्त कराने की मांग की। आईजी आलोक शर्मा ने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया। आईजी से मिलने वालों में नकली सिंह, सचिन, व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सचिन गोयल, अजय कुमार, संजय शर्मा, राकेश रस्तोगी आदि लोग शामिल रहे।


आंदोलन की चेतावनी 
झिंझाना। भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें कांधला पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट कर आंदोलन को पूरे जिले में चलाने की घोषणा की है। भाजपा नेता श्रीपाल आर्य, सुनील बंसल, अजय बंसल, बंटी तोमर, मुकेश जैन, मनीष सैनी, डाक्टर गुलाब सैनी, दिलदार, कमल सैनी, पवन सैनी आदि उपस्थित रहे। उधर, कांधला में मामले को लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रसंघ की अध्यक्ष ने भी आर पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की है। अध्यक्षा शिवानी जावला ने कहा कि मामले में सभी छात्रा पीड़ित परिवार के साथ है। छात्रा की बरामदगी जल्द नहीं हुई तो छात्राएं प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed