फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Struggling in two parties opposing tampering

छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में संघर्ष

Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Struggling in two parties opposing tampering
Fight
कांधला। मोहल्ला रायजादगान में छेड़छाड़    के विरोध पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी    डंडे चले, जिसमें पांच लोग     घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह कस्बा के मोहल्ला रायजादगान निवासी एक व्यक्ति की पुत्री अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक वहां आया और उससे छेड़छाड़ कर दी। विरोध किया, तो वह हाथापाई पर उतर आया। शोर मचाने पर आरोपी     फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से शिकायत की। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर युवक       पक्ष के लोगों ने युवती के परिजनों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर डंडे चले। संघर्ष में युवती पक्ष से एक महिला सहित    तीन लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने  डाक्टरी कराने के बाद कांधला थाने पहुंचकर एक   दूसरे  के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।   थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed