फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stone in minor disputes

मामूली विवाद में पथराव

Tue, 02 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 02 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stone in minor disputes
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को शामली में दो पक्षों में संघर्ष हुआ। कहासुनी के बाद शुरू हुए मामूली विवाद पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान पथराव भी हुआ। जिसमें चार घायल हो गए। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

नगर मोहल्ला काजीवाड़ा में इस्लाम पक्ष और नसीम पक्ष के लोगों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी बात को लेकर मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में इस दौरान जमकर पथराव हुआ। बताया जाता है कि हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक पक्ष के इस्लाम तथा दूसरे पक्ष के वसीम, शाबाज व इसाम घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर सीओ सिटी निशांक शर्मा तथा कोतवाली प्रभारी सतीश राय पुलिस बल के साथ पहुुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी निशांक शर्मा के अनुसार दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, कार्रवाई कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed