फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Step mother with er husband murdered daughter

सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्या

Thu, 17 May 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 17 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Step mother with er husband murdered daughter
झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े युवती के माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना के गांव हथछोया में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किशोरी शमीमा की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार घर का काम करने से इंकार करने पर पिता, सौतेली मां और बहन ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या की थी। मामले को हादसा दर्शाने के लिए उसकी छत से गिरकर मौत होने का शोर मचाया था। पुलिस ने आरोपी मां और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि सौतेली बहन फरार बताई गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एएसपी श्लोक कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया की ऊन क्षेत्र के गांव हथछोया में दो दिन पूर्व किशोरी शमीमा (16) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा था तो परिजनों ने इंकार कर दिया था। मगर, पुलिस ने शक होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में 15 मई को शमीमा के भाई शमीम ने अपने पिता शौकीन, सौतेली मां सितारा एवं बहन साजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता और मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शमीमा उनका कहना नहीं मानती थी। घर का काम करने के लिए कहा जाता तो वह इंकार कर देती थी। इसी कारण उन्होंने घर में रखी लाठी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी और घर की छत से गिरकर मौत होने का शोर मचा दिया था। मगर, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इससे मामला खुल गया। एएसपी ने बताया की हत्यारोपी बाप शौकीन और सौतेली मां सितारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सौतेली बहन साजिया फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed