फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Statue of Dr. Ambedkar damaged, ruckus in Rashidgarh

रशीदगढ़ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Thu, 11 May 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Statue of Dr. Ambedkar damaged, ruckus in Rashidgarh
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन।  गांव रसीदगढ़ में मंगलवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे दलित समाज में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। कई घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। आनन फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डाक्टर भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करा दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गांव रसीदगढ़ स्थित पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। मंगलवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह जब दलित समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो रोष व्याप्त हो गया। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची तथा उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और उपजिलाधिकारी एमपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाएं। अधिकारी समझाते रहे कि नई प्रतिमा लगवा देंगे, लेकिन दलित समाज के लोग नहीं माने। कई घंटे तक वार्ता चलती रही। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिकारियों को दिया, जिसमें आरोपियों के खिलाफ  तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कराने, मूर्ति   स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती, मूर्ति    स्थल के चारों ओर जाल लगवाने तथा पार्क के चारों ओर तारबंदी कराने की मांग की गई।

उपजिलाधिकारी ने सभी मांगे मानते हुए पुलिसकर्मियों को सहारनपुर से नई प्रतिमा लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे नई प्रतिमा गांव में लाई गई। तब कुछ लोगों ने सरकारी पैसे से प्रतिमा लगवाने का विरोध कर दिया, लेकिन दलित समाज के जिम्मेदार लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद पुरानी प्रतिमा को हटवाकर नई स्थापित करा दी गई। 

गांव के ही चुन्नीलाल, सुनील कुमार और संजय कुमार ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम सहित अंबेडकर कल्याण समिति के पदाधिकारी तथा गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री सुरेश राणा के प्रतिनिधि नरेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले रहे
थानाभवन। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के बाद दलितों में गुस्से को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। कारण एक दिन पूर्व ही सहारनपुर में हुई घटना के बाद ऐसे मामलों को लेकर संवेदनशीलता बढ़ गई है।

इसी लिहाज से बुधवार को रसीदगढ़ में जिले भर के सभी थानों की फोर्स के अलावा फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन और महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। खुद पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा भी गांव में जमे रहे। गांव रसीदगढ के अंबेडकर पार्क में लगी डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तीसरी बार खंडित किया है।


इससे पूर्व 2010 और 2012 में भी इसी प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। दलित समाज के लोगों का कहना था कि हर बार शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होती है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसी कारण मंगलवार रात फिर से शरारती तत्वों ने प्रतिमा खंडित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed