{"_id":"4ac890ab5b8b79c4065f77daf55f6015","slug":"stamp-dealer-robbed-of-half-a-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप विक्रेता से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टांप विक्रेता से डेढ़ लाख की लूट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरनगर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने स्टांप विक्रेता से तमंचे के बल पर डेढ़ लाख की नगदी लूृट ली। विरोध करने पर बदमाश स्टांप विक्रेता को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसने घायल स्टांप विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पीड़ित परिजनों की ओर तहरीर दे दी गई है।
क्षेत्र के गांव झाड़ख़ेड़ी निवासी रोशनलाल सैनी कचहरी में स्टांप विक्रेता है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से रोजाना की तरह गांव लौट रहा था। जब वह गांव सुंदरनगर के निकट पहुंचा, तभी दो बाइकों पर चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए थैला छीनने लगे। जब रोशनलाल ने विरोध किया, तो एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिया।
जिसके बाद बदमाश रोशन लाल से थैला व पर्स लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घायल रोशन लाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। बाद में पुलिस ने घायल रोशनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया। रोशनलाल ने पुलिस को बताया कि उसके थैले में डेढ़ लाख रुपयेे, कागजात, ऑफिस की चाबी थी। जिसे बदमाश लूटकर ले गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही रोशन लाल के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। परिजनों की ओर से तहरीर मलि गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।