फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Society in the name of millions swindle

सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 19 Feb 2016 01:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी बनाकर कांधला निवासी युवक द्वारा दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने कांधला थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक जनपद गाजियाबाद के लोनी बलराम नगर में मुस्लिम क्रेडिट कोआपरेटिव फंड सोसाइटी लिमिटेड के नाम से सोसाइटी चला रहा था । उक्त शाखा में बलराम नगर के सैकड़ों लोगों के खाते खुलवाए गए थे। शाखा के कर्मचारियों ने वहां के लोगों को एक माह में दस हजार रुपये जमा करने पर 11 हजार रुपये देने का वादा किया था।
विज्ञापन

 आरोप है कि शाखा में वहां के लोगों के लाखों रुपये जमा होने के बाद लगभग छह माह पूर्व कांधला निवासी सोसाइटी संचालक युवक वहां से अपना काम समेटकर                आ गया।  बृहस्पतिवार को लोनी के विजयनगर निवासी शहनाज पत्नी अब्दुल सलाम, दिलशाद सहित दर्जन भर महिलाएं कांधला थाने    पर पहुंची। इसी दौरान सूचना दिए जाने पर सोसाइटी संचालक के परिजन भी थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनो पक्षों के लोगों के थाने पर पहुंचने से वहां पर हंगामा हो गया। महिलाओं ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की।  थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। देर शाम पुलिस ने सोसाइटी संचालक को हिरासत में ले लिया है, उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, सोसाइटी संचालक का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed