{"_id":"6006bbef099b6e1ff5666b4c","slug":"shamli-news-in-hindi-a-woman-has-murdered-his-husband-and-police-busted-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा: पति की हत्या कर 24 घंटे घर में छिपाई लाश, कातिल पत्नी ने पूछताछ में उगला पूरा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज खुलासा: पति की हत्या कर 24 घंटे घर में छिपाई लाश, कातिल पत्नी ने पूछताछ में उगला पूरा राज
Tue, 19 Jan 2021 04:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Jan 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में शामली पुलिस ने मंगलवार को एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने तेजपाल की हत्या के मामले में उसकी पत्नी पिंकी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आदर्श मंडी के गांव गोहरनी में दो दिन पहले हुई तेजपाल उर्फ तेजू की हत्या उसकी पत्नी पिंकी ने ही की थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि तेजपाल की शराब पीने और जुआ खेलने की आदत से परेशान होकर पिंकी ने अपने पति की हत्या की थी। वह कुछ दिन पहले बेची गई भैंस के 40 हजार रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। करीब दो माह पहले उसने अपने पुत्र से भी मारपीट की थी और उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बताया गया कि तेजपाल अक्सर गांव में खेती में काम करने के नाम पर लोगों से रुपये ले लेता था। लेकिन फिर रुपये उसकी पत्नी को देने पड़ते थे। पिंकी अपने पति की इन हरकतों से बेहद परेशान थी। बीते शनिवार को तेजपाल शराब के नशे में देर रात घर लौटा और उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर वह दीवार से कूदकर घर में आ गया। इस दौरान तेजपाल ने पत्नी पिंकी के साथ मारपीट कर गला घोंटने का प्रयास किया। गुस्साई पत्नी ने अपने पति को धक्का दे दिया। उसका सिर दीवार पर लगा और वह नीचे गिर गया। इसके बाद महिला ने पास में ही रखे हथोड़े से पति के शरीर एवं सिर पर कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने शव को घर में ही छिपा दिया था। अगले दिन देर रात को उसने अकेले ही शव को घर के बाहर निकालकर डाल दिया और घर में खून को साफ कर दिया। पुलिस ने पिंकी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: लड़कियां सप्लाई करता था आफताब, पूछताछ में खुला ऐसा राज, अफसर भी हैरान
रात में घर के बाहर पड़ा मिला था शव
गांव गोहरनी निवासी तेजपाल उर्फ तेजू (37) 15 जनवरी से लापता था। बीते शनिवार की रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले राजबीर के बच्चे लघु शंका के लिए उठे तो उन्हें घर के बाहर खड़ी बुग्गी के नीचे किसी व्यक्ति के होने का शक हुआ तो इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन बाहर निकले तो बुग्गी के नीचे तेजपाल का शव पड़ा पाया। शव उसी की चद्दर से ढका हुआ था और सिर में किसी धारदार हथियार से प्रहार से गंभीर चोट लगी थी और गले में रस्सी की रगड़ के निशान थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/