फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shadab lost the battle for life

जिंदगी की जंग हार गया शादाब

Thu, 14 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 14 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shadab lost the battle for life
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। लूट के विरोध में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना को हादसा दिखाकर कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। बुधवार को परिजनों ने उसके शव को दफना दिया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी 25 वर्षीय शादाब पुत्र हनीफ मंगलवार को अपने परिजनों के साथ बाइक से क्षेत्र के गांव डांगरौल में  शादी समारोह में गया हुआ था। वहां से देर शाम शादाब अपने परिवार के ही आस मोहम्मद व फारूख उर्फ छोटू के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


शादाब से आगे कई बाइकों पर उसके परिजन थे, जब शादाब गांव आट्टा व भभीसा के बीच बिजलीघर के निकट पहुंचा। तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उनसे लूटपाट की कोशिश करने लगे। जिसका शादाब ने विरोध कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने शादाब को सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने की सूचना शादाब के साथ बाइक पर बैठे युवकों ने उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसको राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे शामली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे मेरठ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 


जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर घटना को हादसा दिखाते हुए बाइक के असंतुलित होकर पलटने की तहरीर दी और कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने शव को दफना दिया। थानाध्यक्ष नशपाल सिंह यादव का कहना है कि मृतक के परिजनों ने हादसे की तहरीर देकर देकर कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed