फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sewing demanded money killed

सिलाई के पैसे मांगे तो मार डाला

Fri, 25 Dec 2015 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 25 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत में टेलर की हत्या कपड़ों की सिलाई के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में की गई थी। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वारदात में नामजद आरोपी ने एक और युवक का होना बताया है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी दौलत में चार दिन पूर्व टेलर महताब की उसके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में महताब के पिता अख्तर ने गांव के ही सादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को सीओ कैराना एनपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी सादिक को गांव गढ़ी दौलत से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महताब की दुकान पर कपड़े सिलाने के लिए गया था। उस दौरान महताब ने पूर्व में सिलाए गए कपड़ों के पैसे मांगे तो विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने अपने साथी इमरान के साथ मिलकर महताब की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए था। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और खोका बरामद कर लिया। फरार आरोपी इमरान को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed