फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeking extortion arrest

रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2015 12:31 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 17 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। गढ़ी पुख्ता के पटाखा व्यापारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों ने जिस मोबाइल से कॉल कर रंगदारी मांगी थी, उसे भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपी जीजा साले हैं।
विज्ञापन


गढ़ी पुख्ता के पटाखा व्यापारी शब्बीर के मोबाइल पर तीन दिन पूर्व कॉल आई । इसमें 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । साथ ही रंगदारी नहीं देने और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया, तो परिजनों में दहशत फैल गई। इसके बाद व्यापारी ने गढ़ी पुख्ता थाने में  तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट  दर्ज मामले में छानबीन  शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल पर आए नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में लोनी के अशोक विहार निवासी सराफत और गढ़ीपुख्ता के आदिल पुत्र दिलशाद को हिरासत में ले लिया। गढ़ी पुख्ता के थानाध्यक्ष अमर दीप लाल ने बताया  हिरासत में लिए आरोपी सराफत और आदिल से बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल से रंगदारी मांगने की पुष्टि हुई है। दोनों ने पूछताछ के दौरान रंगदारी मांगने की बात भी कबूली है। एसओ ने बताया  पकड़े आरोपी जीजा साले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed