फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SDM will investigate Sunna case

एसडीएम करेंगे सुन्ना मामले की जांच

Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
SDM will investigate Sunna case
गांव सुन्ना में शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव सुन्ना में शराब पीने से दो लोगों की मौत के मामले में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी एसडीएम शामली को सौंपी गई है। 15 दिन में जांच करके रिपोर्ट भेजनी होगी। उधर, मृतक सोमपाल के भाई के अलावा आबकारी इंस्पेक्टर ने भी शराब विक्रेता देवेंद्र के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना में शराब पीने से त्रिपाल (62) और सोमपाल (42) की मौत हो गई थी। त्रिपाल सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह कर दिया गया था, जबकि सोमपाल का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में सोमपाल के भाई पप्पू की तरफ से गांव सुन्ना निवासी देवेंद्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। कांधला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दीं, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। आबकारी निरीक्षक रविशंकर की तरफ से भी कांधला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें गांव सुन्ना निवासी देवेंद्र के खिलाफ 60ए आबकारी अधिनियम लगाया गया है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भी जांच बैठा दी है। जांच एसडीएम शामली करेंगे, जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
मौत का कारण नहीं चला पता, विसरा सुरक्षित सोमपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ कैराना राजेश तिवारी ने बताया कि मौत का कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर दिया है। विसरा को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। इससे ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला पुलिस ने 32 स्थानों पर दबिश शराब पीने से दो लोगों की मौत होने पर कांधला पुलिस भी हरकत में आ गई है। शनिवार को कांधला थानाध्यक्ष ने तीन उपनिरीक्षक और 10 कांस्टेबलों की टीम बनाकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव सुन्ना, गढ़ीश्याम, गढ़ी दौलत, एलम, नाला, गंगेरू और अंबेहटा सहित अन्य गांवों में करीब 32 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को कहीं पर भी अवैध रूप से बेची जाने वाली शराब नहीं मिल पाई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि जो लोग अवैध रूप से शराब बेचते या बनाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed