फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Savvy on tampering

बारात में आई युवती से छेड़छाड़ पर बवाल

Wed, 11 Jul 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Savvy on tampering
बारात की बस का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना के मोहल्ला रेतावाला में बारात के साथ आई युवती के एक युवक ने फोटो खींचे और फिर पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर भेज दिया। युवती ने विरोध किया और बारातियों को इस बारे में बताया, जिसके बाद हंगामा हो गया। बारातियों और मोहल्ले के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने पथराव कर बस में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
मंगलवार को कस्बा जलालाबाद से कैराना के मोहल्ला रेतावाला में बारात आई थी। जिसमें कुछ युवती भी आई थी। दोपहर तक सब कुछ ठीकठाक चला। दूल्हे का निकाह भी हो गया और बारात ने खाना खा लिया। शाम करीब साढे़ छह बजे दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी बारात में आई युवती कार में बैठकर घर वापस जाने लगी, तो वहां मौजूद एक युवक ने पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर अपने साथी के हाथों उसके पास भेज दिया। जिसका युवती ने विरोध किया और भाई को मामले की जानकारी दी और बताया कि आरोपी युवक मोबाइल फोन से उसका फोटो भी खींच रहा था। इस पर युवती के भाई ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते आरोपी पक्ष के लोग और बाराती आमने-सामने आ गए, जमकर मारपीट के साथ पथराव हुआ। आरोपियों ने बारातियों की बस और कार में तोड़फोड़ कर दी। युवतियों से भी मारपीट की गई। मारपीट में पीड़ित युवती समेत उसकी एक सगी बहन तथा कई बाराती घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर करते हुए स्थिति संभाली। वहीं, पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। देर रात तक बारातियों की ओर से तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed