फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   saddam arrested

इनामी सद्दाम गिरफ्तार

Mon, 16 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 16 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
saddam arrested
पकड़ा गया इनामी बदमाश सद्दाम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश सद्दाम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। सद्दाम गैंगेस्टर समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था। सद्दाम से पुलिस ने लूट के 35 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एसएसआई सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक शनिवार रात को गांव टिक्कोपुर निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश सद्दाम के बादशाहपुर मार्ग पर जाने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने सद्दाम की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके सद्दाम को दबोच लिया।
विज्ञापन

सद्दाम ने दो दिन पूर्व ही गांव टिक्कोपुर के राशन डीलर वेद प्रकाश के घर में घुसकर उसकी मां रामवती पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सद्दाम गैंगेस्टर के एक मामले समेत लूट व डकैती के प्रयास के मामले में भी वांछित था। 22 मार्च को गंज मार्ग पर गांव मोल्हड़पुर निवासी बिजेंद्र से सद्दाम ने गांव हमीदपुर निवासी गजे सिंह के साथ मिलकर 89 हजार रुपये लूटे थे। इस लूट के 35 हजार रुपये सद्दाम से बरामद हो गए हैं। पुलिस गजे की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सद्दाम ने बिजनौर शहर में कई चोरी व अन्य घटनाओं में अपना हाथ होना कबूल किया है। सद्दाम पुलिस के लिए सिर दर्द बना था। सद्दाम पर लूट, डकैती व नकबजनी के 21 मुकदमे दर्ज हैं। काफी मशक्कत के बाद यह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed