फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rogues and firing in the mining mafia

बदमाशों और खनन माफिया में फायरिंग

Tue, 01 Mar 2016 01:33 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 01 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्सोपुरटील के जंगल में यमुना नदी से रेत खनन करने वालों पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों और खनन माफिया के बीच फायरिंग भी हुई। मालूम चला कि बदमाशों ने खनन ठेकेदार के मुनीम से लूटपाट की और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध रेत खनन चल रहा है। रविवार रात हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने खनन क्षेत्र में पहुंचकर जमकर फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। इसी दौरान मुनीम से 90 हजार की नगदी लूट ली। शोरशराबा होने पर खनन माफिया ने भी फायरिंग की। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही, जबकि कांधला थाना पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली। उधर, सोमवार सुबह इस्सोपुरटील के नजदीकी गांव डूंडूखेड़ा के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि जहां पर खनन किया जा रहा है, वहां किसानों के खेत हैं। किसी भी कीमत पर खनन नहीं होने दिया जाएगा। अगर पुलिस ने शीघ्र ही खनन को बंद नहीं कराया तो ग्रामीण पूर्व की तरह लामबंद होकर खनन माफिया के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने इस तरह की भी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed