फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robbery in two homes in Babri, Panic

बाबरी में दो घरों में डकैती, दहशत

Fri, 03 Aug 2018 12:21 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 03 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Robbery in two homes in Babri, Panic
robbery - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/बाबरी। हथियारबंद आठ बदमाशों ने बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी में बुधवार की रात दो परिवारों को बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। दोनों घरों से पांच लाख रुपये नगदी और जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  गांव कैड़ी निवासी यामीन पुत्र पीरदीन मजदूरी करता है। बुधवार देर रात करीब दो बजे आठ बदमाश घर में घुसे। एक कमरे में सो रहे यामीन तथा उसके बेटे आस मोहम्मद को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने आस मोहम्मद को हाथ बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे में सो रही यामीन की लड़कियों मुसर्रत, अंजुम और मुस्कुरा को भी गन प्वाइंट पर लिया। बदमाशों ने घर में सेफ में रखे 30 हजार रुपये, तीन जोड़े कुंडल, चार जोड़े पाजेब, चार हार और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने आस मोहम्मद और उसकी तीनों बहनों को एक कमरे में बंद कर दिया।      
विज्ञापन

इसके बाद यामीन को साथ लेकर पड़ोसी शमशाद पुत्र करमू के मकान में जा घुसे। शमशाद घर में नहीं था, जबकि उसकी पत्नी वरीसा के अलावा बेटी रहनुमा, खुशनुमा, नगमा, मुसव्विर, नियाज, उवेद, मिसबा सो रहे थे। बदमाशों ने मुसव्विर को गन प्वाइंट पर लेकर गोली मारने की धमकी दी। इस मकान से बदमाशों ने पांच लाख रुपये नगदी, रहनुमा से कुंडल और अन्य जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने यामीन और शमशाद के पूरे परिवार को एक कमरे में बंद करके बाहर से कुंडा लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। करीब आधा घंटा बाद जब कमरे में बंद लोगों को यकीन हुआ कि बदमाश चले गए, तब किसी तरह कुंडी खुलकर बाहर निकले और शोर मचा दिया। मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना थाना बाबरी पुलिस को दी गई।  देर रात बाबरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।  उधर, थानाध्यक्ष देव सिंह रावत ने बताया कि  रात में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

बार-बार टाइम देख रहे थे बदमाश       
यामीन के अनुुसार बदमाश बुधवार देर रात करीब दो बजे उसके मकान में घुसे और करीब 45 मिनट तक उनके मकान में रहे। इस दौरान बदमाश जल्दी जल्दी करने की बात कह रहे थे और बार-बार घड़ी को देख रहे थे।       


मजदूर है यामीन, मुर्गी फार्म संचालक है शमशाद
जिन दो घरों में बदमाशों ने डकैती डाली, उनमें से यामीन मजदूरी करता है। वहीं शमशाद मुर्गी फार्म ठेके पर लेकर मुर्गी पालन का कार्य करता है। मुर्गी पालन का अच्छा व्यापार होने के कारण ही शमशाद ने पांच लाख रुपये नकदी घर में रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed