फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robberies hit the curb, five thieves arrested

चोरियों पर लगा लगाम, पांच चोर गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Robberies hit the curb, five thieves arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। आए दिन कस्बे की दुकानों में हो रही चोरियों पर पुलिस ने लगाम लगा दी है। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के पांच लोगों को धर दबोचा। इनके कब्जे से हथियार, नगदी और चोरी के सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से कस्बे में चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत बनी हुई थी। दुकानों में    चोरी से बचाव के लिए बाजार में पहरेदारी और पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने के बाद भी घटनाएं हो रही थीं। तभी से पुलिस भी सक्रिय हो गई और चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य पकड़ने में कामयाब हो गई। रविवार को सीओ कैराना भूषण वर्मा, थाना प्रभारी नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। 
विज्ञापन


बताया कि लगातार कस्बे में चोरी की वारदात से पुलिस ने खुलासे को लेकर कई टीम गठित की थी । शनिवार रात्रि कैराना कांधला रोड सब्जी मंडी के समीप एक खाली पड़े प्लांट में पांच युवक चोरी करने की योजना बनाते दबोच लिए गए। सीओ ने बताया कि पांचों युवकों ने कस्बे में चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात को स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नाम शरीफ, शाहिल, हर्ष, महताब, दीपक निवासी पानीपत बताया। गिरोह के लोगों ने बताया    कि वे सभी कस्बे में शाम के समय पहुंच जाते थे और पूरे बाजार में अलग-अलग ग्रुप में घूमकर पूरी पड़ताल करने के बाद रात में      चोरी करते और सुबह पानीपत      के लिए निकल जाते थे। थाना   प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शरीफ की बहन कांधला में है।  

अगर ये पकड़े भी जाते थे तो ये कहकर अपनी जान बचा लेते थे   कि मोहल्ला खैल में उनकी      बहन    है वे उनके घर पर जा रहे हैं। गिरोह में कम उम्र के सदस्य   होने के कारण इनसे कोई ज्यादा पूछताछ भी नहीं करता था। जिस कारण ये चोरी की वारदात आराम से कर फरार हो जाते थे। 

पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे और कारतूस, चोरी किए रुपये बरामद करने का दावा किया है। सीओ ने बताया कि गिरोह के लोगों ने पानीपत व अंबाला के कई स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है इनके कुछ साथी अंबाला जेल में बंद हैं। गिरोह के पकड़े   जाने के बाद कस्बे के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। 

पुलिस को व्यापारी करेंगे सम्मानित
कांधला। व्यापार मंडल के पदाधिकारी ईश्वर दयाल कंसल, सचिन गोयल, मोहनलाल चावला, विपिन, दिनेश चंद गुप्ता ने सीओ व थाना प्रभारी की खुलासे के बाद प्रशंसा करते हुए दोनों अधिकारियों ओर उनकी टीम के लोगों को जल्द ही व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की।

पलक झपकते ही तोड़ देते थे ताले  
कांधला। गिरोह के सरदार ने बताया कि उनका चोरी करना शौक है। उसके पास दुकानों के शटर को तोड़ने का हुनर है। वह सेकेंडों में ही शटर को ऊपर उठाकर अपने साथियों को दुकान के अंदर कर देता था। अधिकतर उन दुकानों के शटर तोड़े गए जिनमें सेंटर लोक नहीं था।


नशे के कारण धरा गया गैंग 
कांधला। एक चोर की नशे की लत ने गिरोह के सभी लोगों को पुलिस के हत्थे चढ़ा दिया । पुलिस पकड़ में आने से पूर्व कई दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर जब वे पानीपत के लिए निकलने की तैयारी में थे तो हर्ष को नशे की लत लगी। वह एक चाय की दुकान पर नशीला पदार्थ लेने के लिए पहुंच गया वहां बैठे लोगों को उन पर शक हुआ पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद वे लोग पुलिस की पकड़ में आ गए ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed