फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways bus looted by miscreants

बदमाशों ने रोडवेज बस में लूटपाट की

Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव जसाला के पास बदमाशों ने साहिबाबाद डिपो की बस में जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट भी की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे साहिबाबाद डिपो की बस यूपी14 ए ई 9748 शामली से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। परिचालक कृष्णपाल निवासी सिरसली थाना बड़ौत के अनुसार जब बस खंद्रावली पहुंची, तो वहां से दो युवक बस में सवार हो हुए और बड़ौत के लिए टिकट लिया। जब बस गांव जसाला के समीप पहुंची, तो एक बदमाश ने चालक पर तमंचा तानकर बस रुकवा ली।
विज्ञापन


 दूसरे ने परिचालक के साथ मारपीट करते हुए उससे बैग छीन लिया। बस में सवार लोगों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी तथा यात्रियों से मारपीट भी की। वारदात से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिस कारण कई लोगों को चोर्टें आइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवक परिचालक का बैग लेकर जंगल की ओर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में कांबिग कीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिचालक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके बैग में 10 हजार की नकदी और टिकट रखे थे। मामले में थानाध्यक्ष नरेश यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed