{"_id":"59dbc11d4f1c1bf3538b69c0","slug":"prize-racket-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन क्षेत्र में गांव हींड के पास बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को शामली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
सोमवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश गांव हींड के पास एक बाग में छिपे हुए है। इसके बाद थानाभवन पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान टांग में गोली लगने पर एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल
बदमाश को पुलिस ने शामली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
इसी दौरान पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश माशूक अली पुत्र शमशेर थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड का रहने वाला है। इसके खिलाफ हींड में युवक की हत्या सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन मामलों में माशूक अली काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि मौके से फरार हुए बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। माशूक का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
हरियाणा पुलिस ने भी तीन दिन पूर्व दबिश दी थी
भड़ी गांव निवासी आरोपी रहमान को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस टीम ने भी तीन दिन पूर्व दबिश दी थी, तब रहमान को संरक्षण देने वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसके चलते रहमान की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर हरियाणा पुलिस बैरंग लौट गई थी।
चौसाना चौकी इंचार्ज ने बताया कि रहमान हरियाणा से मादक पदार्थ लाकर तस्करी कर शामली जनपद में बेचता था। इस अवैध कारोबार में उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं, जिनके नाम पते मालूम किए जा रहे हैं।