{"_id":"5942cf244f1c1bae168b4677","slug":"pradhanl-s-husband-sought-25-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति से मांगी 25 लाख की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति से मांगी 25 लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के पति रामकुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव जाफरपुर की प्रधान के पति से बदमाशों ने 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी की चिट्ठी उनके घर के दरवाजे पर पड़ी मिली। रंगदारी की रकम न देने पर प्रधान के पति और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर की ग्राम प्रधान सरिता सैनी हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनके मकान के मेन गेट के नीचे चिट्ठी पड़ी मिली। सरिता के पति रामकुमार ने चिट्ठी खोलकर पढ़ी, तो दंग रह गए। चिट्ठी में बदमाशों ने उनसे 25 लाख रुपये रंगदारी की डिमांड कर रखी थी। चिट्ठी में लिखा कि तुम्हारा घर खेत में है, बेटा दुकान पर जाता है और तुम भी बाहर जाते हो। 25 लाख रुपये का इंतजाम कर लो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा। रंगदारी की चिट्ठी मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना थानाभवन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रामकुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाभवन थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चिट्ठी का मजमून
रामू... ये तेरी मौत का संदेश है, मुझे तेरा बहुत दिनों से इंतजार था। 25 लाख रुपये का इंतजाम कर दे, अगर जिंदगी प्यारी है और जीना चाहता है। नहीं तो तू भी बाहर जाता है और तेरा लड़का भी दुकान पर जाता है। मैं किसी से नहीं डरता और न मैं तुझे छोडूंगा। तेरा जंगल में मकान है याद रखना। हमारा एक आदमी मर गया, नहीं तो अब तक तुझसे हिसाब कर लेते और हां एक बात का ध्यान रखना अगर पुलिस या किसी और को सूचना दी तो अंजाम बहुत बुरा होगा और बाद में पछताना पड़ेगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
सीओ को नहीं घटना की जानकारी ?
प्रधान के पति से रंगदारी मांगने के मामले में एक तरफ जहां पीड़ित परिवार दहशत में है। वहीं सीओ थानाभवन एसके त्यागी को इसकी जानकारी तक नहीं है। बृहस्पतिवार शाम जब उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि मैं कलक्ट्रेट में बैठक में हूं, अभी मालूम कराऊंगा कि क्या मामला है।