फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police torture at youth in death, police insult

हथछोया में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस से अभद्रता

Tue, 27 Nov 2018 12:51 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 27 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police torture at youth in death, police insult
muder - फोटो : अमर उजाला
ऊन। झिंझाना थानाक्षेत्र के हथछोया गांव में एक युवक की मौत पर बवाल हो गया। परिजनों ने दूसरे समुदाय के चार लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा। इस मामले में दूसरा पक्ष छत से गिरने की बात कर रहा था। घंटों की मशक्कत के बाद देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यूपी 100 पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को हथछोया के एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि राजेंद्र नाम का व्यक्ति शराब पीकर उनके घर के बाहर हंगामा कर रहा है। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और राजेंद्र को पकड़कर ले जाने लगी, लेकिन राजेंद्र पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी ।
विज्ञापन


हंगामे के के दौरान राजेंद्र भी छूटकर चला गया। यूपी 100 पुलिस भी लौट गई। सीओ कैराना के अनुसार शाम को सूचना मिली कि राजेंद्र की मौत हो गई है। झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची तो राजेंद्र के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि गांव के दूसरे समुदाय के लोगों से
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र का पिंडरो रोड तिराहे पर झगड़ा हुआ था। उन्होंने ही उसकी लाठी डंडों से पीटकर और बलकटी से काटकर हत्या की है।  

सीओ कैराना राजेश तिवारी के अनुसार गांव में कई तरह की बातें लोग कर रहे थे। ये बात भी सुनने को मिली कि यूपी 100 पुलिस के जाने के बाद युवक की छत से गिरने से मौत हुई है, लेकिन मृतक के परिजन दूसरे समुदाय के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस से हाथापाई या वर्दी फाड़ने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसपी  अजय कुमार ने बताया ि लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा कि मौत कैसे हुई है। गांव में माहौल पूरी तरह शांत है।

भाजपा नेताओं ने घटना की जानकारी ली   

घटना के बाद मृतक पक्ष में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हादसे की सूचना पर भाजपा नेता अभय तोमर आदि गांव के नेता भी मौके पर पहुंच गए । हालांकि उन्होंने माहौल संभालने में मदद की।


घटना के बाद पुलिस ने दिखाई सक्रियता
ऊन। मामला दो अलग अलग समुदाय का होने की वजह से पुलिस ने भी पहुंचने में देरी नहीं की। एएसपी अजय प्रताप सिंह ,सीओ कैराना राजेश तिवारी ,स्वाट टीम भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लोगों का गुस्सा भांप पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया ओर लोगों को शांत किया। मौके की नजाकत देख पुलिस शव के पोस्टमार्टम और तहरीर पर केस दर्ज करने को तैयार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed