फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police rushed to the abduction reported

अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Wed, 30 Dec 2015 12:50 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 30 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the abduction reported
कैराना। हरियाणा के सिरसा से अपहरण कर लाई गई विवाहिता कैराना में मिली।  विवाहिता ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बताया कि अपहरण करके उसे एक मकान में बंधक बनाया हुआ है। काफी दौड़ भाग के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसको छुड़ाया और थाने ले आई। बाद में थाने पहुंचे विवाहिता के माता पिता  बगैर कार्रवाई के उसको अपने साथ ले गए। विवाहिता को लाने वाला आरोपी युवक पंजाब के खन्ना का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली से संपर्क कर पुलिस ने वार्ड 24 के सभासद मिन्नु उर्फ यामीन को साथ लेकर विवाहिता को तलाश किया। पुलिस रामडा रोड के पास एक खाली मैदान के पास पहुंची, तो विवाहिता ने पुलिसकर्मियों को देखकर शोर मचा दिया। इसी दौरान मकान मालिक दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस  मकान के अंदर घुसी, तो वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया।
विज्ञापन


पुलिस ने धमकाते हुए उन्हें शांत किया। इस दौरान पुलिस ने मकान से एक बाइक भी बरामद की। जिसके बाद पुलिस विवाहिता को लेकर थाने लौट आई। वहां पुलिस को  उसने बताया कि 20 दिसंबर को पंजाब के खन्ना जिले का रहने वाला अजय नामक  युवक उसे बहला फुसलाकर ले आया और यहां कैराना में दूसरे समुदाय के परिचित के मकान में लाकर रख दिया। उसका मायका मुजफ्फरनगर जिले के रामराज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने विवाहिता परिजनों और ससुराल वालों को सूचना दी। शाम करीब  छह बजे विवाहिता के माता पिता कैराना     थाने पहुंचे और बगैर किसी कार्रवाई  के विवाहिता को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed