फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police officer were confused by the game

तहसीलदार भी पुलिस के खेल से चकरा गए

Mon, 15 Feb 2016 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 15 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैराना। प्रशासनिक कर्मचारी के साथ हुई लूटपाट की वारदात की रिपोर्ट लिखाने तहसीलदार कोतवाली पहुंच गए। उनके सामने भी पुलिस का ढर्रा पुराना ही निकला।  कोतवाली पुलिस ने मामला झिंझाना क्षेत्र का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। बाद में तहसीलदार ने पीड़ित अमीन व चपरासी को झिंझाना थाने भेजा।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को राजस्व अमीन श्यामपाल सिंह अपने चपरासी सुरेश चंद के साथ बाइक से हरियाणा सीमा से सटे गांव पठेड़ से वसूली कर लौट रहे थे। यहां से वह झिंझाना क्षेत्र के गांव बलहेड़ा जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट करते हुए अमीन श्यामपाल से छह हजार, मोबाइल तथा चपरासी सुरेश चंद से दो हजार रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गये।

 बाद में अमीन द्वारा सूचना देने पर तहसीलदार अभयराज पांडेय कैराना कोतवाली पहुंचे तथा मामले की तहरीर दी। जिसके बाद हलका दरोगा ने घटना स्थल पर जाकर जांच की,  तो उन्होंने मामला झिंझाना क्षेत्र का बताया। जहां मामला झिंझाना क्षेत्र का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि घटनास्थल झिंझाना थाने का होने के कारण मामला वहां भेजा गया है। तहसीलदार अभयराज पांडेय ने बताया कि अब यदि झिंझाना पुलिस ने मामला कैराना का बताते हुए वापस भेजा, तो आलाधिकारियों की इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed