फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   police forget serious crime cases

संगीन मामले पुलिस की ‘मेमोरी’ से फिसले

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
police forget serious crime cases
संगीन मामलों को भूली पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली के मोहल्ला हाजीपुरा और आजाद चौक में हुई फायरिंग और पथराव में शहर कोतवाली पुलिस अब ठंडे बस्ते में डाल रही है। या यूं कहें कि कोतवाली पुलिस इसको भूल गई है। उधर दोनों ओर से दर्ज मुकदमे में अभी पुलिस मुकदमा दर्ज करने के अलावा अपनी कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा सकी है।
विज्ञापन


नगर में करीब दस दिन पूर्व दो पक्षों में हाजीपुरा तथा आजाद चौक में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ था। शुरू से ही मामले को हल्के में लेकर चल रही पुलिस ने जब मोहल्ले में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और पथराव में कई घायल हो गए थे, तब जाकर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले को तब भी लापरवाही में ले रही थी और आज भी उसी ढर्रें पर कोतवाली पुलिस चल रही है। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक इस मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई है। जैसा की मुकदमे में दिखाया गया कि दोनों ओर से फायरिंग हुई है। इस हिसाब से आज तक पुलिस एक भी तमंचा बरामद नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यहीं नहीं न आज तक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। जाहिर है कि दोनों पक्षों में पुरानी खूनी रंजिश है, तो ऐसे में पुलिस          की यह लापरवाही नगर में कही बवाल का कारण नहीं बन जाए। वहीं, पुलिस की इस  लचर कार्रवाई से लोगों में भी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed